कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुुरु






Share

हापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के आह्वान पर मंगलवार को यहां भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  यह यात्रा राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन से प्रारंभ हुई।
कांग्रेस सेवादल के  प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय  ने आज यहां आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के बीच खाई खोदने का काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ी है तथा विकास कार्य ठप्प है।  उन्होंने कहा कि देश में समाजवाद का हनन हो रहा है तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियां जन विरोधी है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए भारत जोड़ो तिरंगा मार्च यात्रा  भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर 18 फरवरी को प्रदेश के चार जोन में की गई है। हापुड़ से प्रारंभ हुई यह यात्रा मेरठ , मुज्जफर नगर , शामली होते हुए बागपत पर समाप्त होगी। यह यात्रा 75 किलोमीटर लम्बी होगी। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की लोकतंत्र व जन विरोध नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। यह यात्रा एक आंदोलन है।  इस मौके पर मिथुन त्यागी, गजराज सिंह, अभिषेक गोयल, गौरव गर्ग,निखिल वत्स, विक्की शर्मा, अतीख उर रहमान, राज मोहन सिंह, मुकेश कौशिक, अंकित शर्माआदि उपस्थित थे।
हापुड़ में कांग्रेस नेता तिरंगा यात्रा निकालते  हुए। (छाया:सीमन)

Originally posted 2020-02-18 12:30:49.

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    वकीलों की हड़ताल से वादकारी भटके

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : सोमवार को यहां वकीलों के अचानक हड़ताल पर चले जाने के कारण वादकारियों को भटकना पड़ा।     बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने आज हड़ताल का आह्वान किया था। इस आह्वान पर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह, सचिव संदीप त्यागी, पुरुषोत्तम वर्मा, अजय सैनी, सुभाष चंद आदि अधिवक्तागण न्यायालय परिसर में एकत्र हुए और विरोध व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि प्रदेश सरकार करीब 500 मृतक  अधिवक्तागणों के मुआवजे की धनराशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए। न्यायी समिति के दावों के भुगतान हेतु पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि 40 करोड़ का प्रतिवर्ष भुगतान किया जाए। बार कौंसिल द्वारा जारी सर्टिफिकेट आफ प्रैक्टिस को एडवोकेट रोल के रुप में मान्यता प्रदान की जाए। अधिवक्तागणों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।हापुड़ में अधिवक्तागण ज्ञापन देेते हुए। (छाया:सीमन) Related posts: हापुड़ में 12 वर्षीय बालक मिला कोरोना संक्रमित छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को न्यायालय ने दोष मुक्त किया 205 करोड़ के 169 भूखंड़ों की बोली 11 अक्टूबर को Originally posted 2020-03-02 13:11:00.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!