हापुड़, सीमन : लायनैस क्लब हापुड़ सैंट्रल के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में समाज के प्रति समर्पित महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष आराधना वाजपेयी ने कहा कि समय के परिवर्तन के साथ-साथ महिलाओं की कार्यप्रणाली और उनके आचरण में भी भारी बदलाव आया है। महिलाएं घर की चार दीवारी से निकल कर समाज के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा कार्य कर रही है और असम्भव को सम्भव बना रही है। ऐसी नारी शक्ति का आज सम्मान करते हुए संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। ऐसी महिलाओं की कार्यप्रणाली अन्य के लिए अनुकरणीय है। समारोह में अतिथियों ने डा.विमलेश शर्मा, साहित्यकार ममता लड़ीवाल, डा.पूनम ग्रोवर, पूजा महेश, संगीता बंसल, डीआईओएस निशा अस्थाना को सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह नारी समाज के लिए प्रसन्नता की बात है कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में समर्पण भाव से कार्य करते हुए कीर्ति मान स्थापित कर रही है और वे प्रशंसा की पात्र बनी है। इस अवसर पर शालू गोयल, दीपशिखा गर्ग, रेनू त्यागी, शिल्पा त्यागी, पूजा अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में सम्मानित महिलाएं। (छाया:सीमन)
Originally posted 2020-02-24 13:09:02.