हापुड़, सीमन : राष्ट्रीय सैनिक संस्था जनपद हापुड़ ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, पूनम शर्मा, प्राची खुल्लर, विजय वर्मा, मुकेश प्रजापति, दिनेश खेड़ा, जितेंद्र चौधरी, घनश्याम शर्मा सहित सैकड़ों लोग आज नगर पालिका परिषद में स्थापित शहीद स्तम्भ पर पहुुंचे और चंद्रशेखर आजाद का चित्र स्थापित किया। संंस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद किया। उन्होंंने कहा कि क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हंै।
हापुड़ में लोग आजाद को याद करते हुए। (छाया:सीमन)
Originally posted 2020-02-28 12:40:27.