एक तोते और एक बगुले को उपचार के लिए दिल्ली के जैन पक्षी औषधालय भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर एक गम्भीर रूप से घायल तोता तथा एक बगुला लाया गया। उन दोनो के हाथ घायल होने पर कट गए थे, जिनका उपचार यहाॅ सम्भव नही था। इसलिए दोनों को उपचार के लिए जैन समाज द्वारा संचालित दिल्ली के बड़े औषधालय को भेजा गया। पक्षी औषधालय समिति के कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने इन्हें दिल्ली पहुंचवाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल पक्षी के जीवन को बचाना हमारा लक्ष्य है, यहाॅ उपचार सम्भव न होने पर दिल्ली के जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क बड़े पक्षी औषधालय भिजवाया जाता है।जीव दया व उसकी रक्षा जैन धर्म का मूल सिद्धांत है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051