
राजस्व की कम वसूली पर चेयरमैन ने लगाई फटकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन विभु बंसल ने राजस्व वसूली से संबंधित एक समीक्षा बैठक की और राजस्व वसूली के मामले में गंभीरता से जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही कम राजस्व वसूली होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि पिलखुवा शहर का विकास धन के अभाव में संभव नहीं है। शहर की आम जनता को इस बोर्ड से बहुत उम्मीदें हैं।
नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चेयरमैन ने एक बैठक की और कर विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों को कर निर्धारण अधिकारी की निगरानी में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही वसूली पर भी जोर देने को कहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010