नसीहतः दम्पति ने शादी की 50वीं वर्षगांठ पर किया पौधारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक शिक्षक दम्पत्ति ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर नगर में 50 पौधे लगाकर लोगों से कहा है कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण अवश्य करें।
मुजफ्फरा बागडपुर के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे ओमप्रकाश शर्मा वर्तमान में नगर के मोहल्ला अयोध्यापुरी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी शादी 50 साल पहले राजरानी शर्मा के साथ हुई थी। जिनकी शादी की 50वी सालगिरह को उनके बच्चों ने धूमधाम से मनाया। उनके पुत्र लोकशा दिनेश तथा बेटी ममता ने शादी की सालगिरह को धूमधाम से कराने के लिए पूरी मेहनत की। सिद्धांत, सूर्यासा तथा अजुर्न पोते भी शादी में शामिल हुए। गोविंद त्यागी अध्यापक ने बताया कि इस दौरान 50 वी शादी की सालगिरह पर शहर में 50 पौधे रोपित किए गए। जिनकी देखरेख के लिए उनके बच्चों ने संकल्प लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586