![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/04/kotwali-garh.jpg)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को वह बाइक से गढ़ में सामान खरीदने के लिए गया था। सामान खरीदने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो पांच लोगों ने उसे डंडा मार कर गिरा दिया और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित मामले में न्याय के लिए गढ़ कोतवाली पहुंचा। इसके पश्चात उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। गढ़ कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अशोक कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 68 स्थित चौखंडी गढ़ी निवासी हिमांशु, जगदीश, विनोद, विकास, अभिषेक उससे रंजिश मानते हैं। 28 अप्रैल को वह बाइक से गढ़ नगर सामान खरीदने के लिए आया था। सामान खरीदने के बाद वह गांव लौट रहा था। इस बीच गढ़ स्याना मार्ग पर गांव बागड़पुर के रास्ते पर आरोपी पक्ष के लोग पहुंचे जिन्होंने डंडा मार कर उसे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे 2700 रुपए की नकदी भी छीन ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700