100 किसानों ने भाकियू संघर्ष की सदस्यता ली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन संघर्ष जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ में सदस्यता अभियान को गति दी गई।इस दौरान हापुड, पिलखुआ निजामपुर व अनवरपुर गांव के 100 किसान भारतीय किसान संघर्ष से जुड़े ।जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए बहुत जल्द मिलों का घेराव किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के युवा जिलाध्यक्ष तनुज त्यागी ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसके खिलाफ भारतीय किसान में संघर्ष आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर मनोज, अक्षय, हरीश मंगू, हरीश त्यागी कुलदीप प्रधान, गुलशन आदि रहे।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065