हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जनपद हापुड़ की महत्वपूर्ण पंचायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपल आर्य व व्यापारियों के मध्य चल रहे विवाद के समाधान को लेकर जिला कार्यालय कचहरी रोड, हापुड़ पर हुई जिसकी अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी एस.पी. कर्दम व संचालन जिला प्रवक्ता दिनेश प्रकाश गुप्ता ने किया। बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
इस दौरान एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल, एडीएम प्रशासन, CO हापुड़ स्तुति सिंह, एसडीएम सदर सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे। पंचायत में युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा, मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान युवा विंग मंडल अध्यक्ष जीते चौहान, पश्चिम प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष बबली त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह जरोठी, बाबूराम तोमर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रधान गढ़ी, सतीश चौधरी गढ़ी, नदीम चौधरी, जिला महासचिव तेजपाल सिंह, पश्चिम प्रदेश मीडिया प्रभारी इमरान त्यागी नाजिम फूलडी, डॉक्टर गुलफाम, अनुज प्रधान महमूदपुर, संदीप उर्फ जेके गुरदेव सिंह आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207