हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर निवासी अनिल शर्मा के भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बनने पर उनके घर पहुंच कर सोमवार को ब्राह्मण महासभा के लोगों ने बधाई दी जिससे गांव में हर्ष का माहौल बन गया।
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा ही अपनी बुद्धिमत्ता के बल पर देश का सहयोग करता रहा है। लेकिन आज ऐसे अनेकों परिवार हैं जो सीमा पर खड़े होकर अपने बाजुओं की ताकत का अहसास देश हित में करा रहे हैं। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि इस परिवार की शैली हमेशा देश सेवा की रही है। ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि अमरनाथ नाथ जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लेफ्टिनेंट बने अनिल शर्मा के पिता उमेश चंद शर्मा व मां इमलेश शर्मा को मिठाई खिलाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।