हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण दिवस गुरुवार को यहां भाजपाईयों ने प्रत्येक सेक्टर पर समर्पण दिवस के रुप में मनाया। भाजपाईयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया।
विधायक विजयपाल,नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, दिपांशु गर्ग आदि ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
भाजपा के महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल के आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है। उनके मार्ग पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने अपना जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित किया। सेक्टर 18 हापुड़ पर डा. जे वी शर्मा,मुदिल गोयल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एक फोन पर घर बैठे मंगाए ताजी सब्जी, सफल मटर, पनीर, सोयाबीन, चाप, आईस्क्रीम, दूध, कोल्डड्रिंक. कॉल करें: 8650607033. FREE HOME DELIVERY