भाकियू लोकहित ने निकाली सद्भावना तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने शनिवार को हापुड़ में सद्भावना तिरंगा यात्रा निकाली। स्वतंत्रता दिवस को संगठन आजादी के उत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर हापुड़ के ततारपुर चौराहा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर उन्होंने हापुड़ के प्रमुख मार्गों से सद्भावना तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इलाका भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
सद्भावना तिरंगा यात्रा के दौरान किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद भी किया। भारतीय किसान यूनियन लोकहित के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना ने बताया कि तिरंगा यात्रा ततारपुर गोल चक्कर से शुरू होकर एसएसवी डिग्री कॉलेज तक पहुंची और यू टर्न लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तहसील चौराहा पर यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, गाड़ी, बाइक आदि पर सवार होकर किसानों ने हिस्सा लिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700