हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चौधरी ताराचंद जनता डिग्री कॉलेज तगासराय हापुड़ में चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के संस्थापक स्व0 चौधरी चन्द्रमणि त्यागी की चौदहवीं पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में प्रातः हवन आयोजित किया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष एवं स्व0 चौधरी चन्द्रमणि त्यागी के पौत्र अधिवक्ता चौधरी मोहित त्यागी ने सपत्निक हवन में आहुति दी। इस अवसर पर संस्थापक महोदय के बड़े पौत्र अंकित त्यागी ने उनके समाज में योगदान को रेखांकित किया। सभी ने सपरिवार हवन में आहुति दी। श्रद्धा सुमन अर्पण करने वालों में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सचिव ब्रिजेश त्यागी, उपसचिव राहुल त्यागी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, सदस्य राजेश्वर त्यागी, पुष्कर त्यागी, उमेश त्यागी, सुरेश चंद यादव, संजय यादव, राजबीर त्यागी, बिजेंद्र गर्ग, ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आगंतुक अतिथियों में रामनिवास बालिका इंटर कालेज तगासराय के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी, रामरिछपाल इन्टर कालिज के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, गजेंद्र त्यागी, चौघरी निखिल त्यागी अहाते वाले, गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, अमित त्यागी, सुरेश चंद संपादक, जगदीश प्रसाद गोयल,प्यारे लाल आड़ती उपस्थित थे। इस अवसर पर इंटर एवं डिग्री कॉलेज के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more