कांग्रेसियों ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस






Share

कांग्रेसियों ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):15 अगस्त 2024 दिन गुरुवार को कांग्रेस जनों ने देश की आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर एकत्रित होकर राष्ट्रध्वज फहराया और देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने वंदे मातरम का गीत गाया और सुंदर सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की। कार्यक्रम के संयोजक सभासद व शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सुशील शास्त्री और शहर महासचिव अब्दुल कलाम कुरैशी रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में देश के महापुरुषों ने अथक संघर्ष किया था। जिसकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में देश के महापुरुषों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
मंच पर बच्चों की सुंदर प्रस्तुति से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी मंच पर फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कांग्रेस जनों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। जो नेहरू प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए शास्त्री प्रतिमा पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आजादी के महोत्सव को मनाने में अपनी पूर्ण भूमिका अदा की और राष्ट्रध्वज फहराया। इसके पश्चात प्रसादी का वितरण लोगों को किया गया। इस दौरान सैय्यद अयाजुद्दीन, चाचा नूर कुरैशी, रामप्रसाद जाटव, अरविंद शर्मा, राकेश त्यागी, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, आकाश त्यागी, अंकुर अग्रवाल, शिवम, मोहम्मद खालिद खान, मुकीम खान, निसार पठान, मुजम्मिल, महेंद्र त्यागी, तारेश्वर त्यागी, भरतलाल शर्मा, उमेश त्यागी, हाजी इस्लामुदीन चीनी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, श्याम सिंह कर्दम, विक्की शर्मा, सुबोध शास्त्री, डॉक्टर वीसी शर्मा, जकरिया मनसबी, आरडी शर्मा, आशाराम शर्मा, गुलफाम कुरैशी, शमशाद अंसारी, सादक कुरैशी, मोनिका शर्मा, कुसुमलता, शगुफ्ता राणा , विकास शर्मा, मास्टर शहर्याब, सुशील शर्मा, अमित सैनी, अमरनाथ शर्मा प्रधान जी, मोहम्मद सलीम, मनोज कौशिक, प्रेम शर्मा, सुमित कुमार, दिनेश सैनी, मुकीम खान आदि मौजूद रहे।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    मिष्ठान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी से हड़कंप

    Share

    Shareहापुड़, सीमन: खाद्य सुरक्षा औषधि एवं प्रशासन तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में रविवार को यहां मशहूर मिठाई विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी कर मिठाईयों के नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया।       उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, शहर कोतवाल अविनाश कुमार, खाद्य अधिकारी पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ रविवार को यहां छापामारी के लिए निकले और छापामार दल ने मेरठ रोड, गढ़ रोड, रेलवे रोड, बड़ी मंडी में स्थित मिठाईयों के मशहूर प्रतिष्ठानों पर छापामारी की और छापामार दल ने विभिन्न प्रकार की मिठाईयों के नमूने लिए। खाद्य विभाग की छापामारी से नगर में सारे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। खाद्य अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर यह छापामारी की गई। Related posts:VIDEO: हापुड़: बिना सराए एक्ट पंजीकरण वाले होटलों पर पुलिस की कार्रवाईशिक्षक दिवस के अवसर पर दीवान के छात्रों की शानदार प्रस्तुति34 वर्षीय अधिवक्ता का आकस्मिक निधनOriginally posted 2020-03-08 12:53:43.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!