होली पर्व सादगी से मनाने का निर्णय






Share

हापुड़, सीमन : एलायंस क्लब हापुड़ गगन व वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ में अलग-अलग स्थान पर होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों से आह्वान किया कि वे होली पर्व श्रद्धा के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में सादगी से मनाए। 
       एलायंस क्लब हापुड़ गगन के संयोजक अनिल वाजपेयी ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह पर्व रिश्तों में मिठास घोलने वाला पर्व है। यह प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का त्यौहार है। इस मौके पर सुधीर जैन, लौकेश जिंदल, विपिन गौड, अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।
       भारत विकास परिषद संस्कार हापुड़ ने भी होली मिलन समारोह आयोजित कर होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की। महिलाओं ने परस्पर फूलों की होली खेली।
      वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड़ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में संकीर्तन, गीत, चुटकुले आदि का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान गिरीश गुप्ता ने होली पर्व को प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार बताया। इस मौके पर अतुल आजाद, परसराम बंसल, मुकेश कुमार माहेश्वरी, अरविंद गुप्ता, सुधीर जैन  आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में होली मिलन समारोह में उपस्थित महिलाएं। (छाया:सीमन)

Originally posted 2020-03-08 12:47:02.

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    समाज के प्रति समर्पित महिलाओं का सम्मान

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : लायनैस क्लब विराट हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में समाज के प्रति समर्पित पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाएं निर्धन व कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है।       संस्था की अध्यक्ष रुचि गोयल ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्मानित महिलाओं का कार्य अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि ऐसी महिलाएं जो पारिवारिक दायित्व से मुक्त हो चुकी हंै, उन्हेें आगे आकर सामाजिक कार्यो में भाग लेना चाहिए और नेक कमाई का कुछ अंश अवश्य खर्च करे। क्लब की सचिव अनीता सिंघल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्चना कंसल, पूनम अग्रवाल, सपना अग्रवाल आदि उपस्थित थी।हापुड़ में सम्मानित महिलाएं। (छाया:सीमन) Related posts: घर में शव लटका देख छाया मातम एस.सी./एस.टी. बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने किया शिक्षकों का सम्मान हापुड़ के दस छात्रों का छात्रवृति के लिए चयन Originally posted 2020-03-08 13:00:39.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!