XXX वेब सीरीज के खिलाफ हापुड़ में प्रदर्शन






Share

हापुड़: बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले XXX वेब सीरीज-2 इन दोनों जमकर विवादों में है। हापुड़ में भी राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। संस्था की महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्तंभ पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। सुमन त्यागी ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारतीय वीरंगनाओ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि उपरोक्त कृत के लिए एकता कपूर को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने कहा कि एकता कपूर की इस घिनौनी हरकत पर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने एस. डी. एम. सदर के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में महिला ब्रिगेड की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष सुमन त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी तथा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गौतम उपस्थित रहे।

R.O. की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें 7906904224 और FREE में Water Health Checkup कराएं:

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

डग्गामार वाहनों से राजस्व की हानि

Share

Shareहापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ में संचालित सैकड़ों डग्गामार वाहनों के संचालन पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णकांत हुण ने असंतोष व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को डग्गामार वाहनों की एक सूची सौंपी। उन्होंने डग्गामार वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग की मिली भगत का आरोप लगाया है।        ज्ञापन के अनुसार ट्रंासपोर्ट माफियों द्वारा परिवहन विभाग की मिली भगत से मेरठ मुरादाबाद मार्ग, दिल्ली से हापुड़ होकर, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों तक अवैध डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है जिनकी संख्या 200-250 बसें है। उन्होंने 65 वाहनों की एक सूची भी सौंपी है। आरोप है कि परिवहन विभाग की मिली भगत के कारण डग्गामार बसों से प्रदेश सरकार को रोजाना लाखों रूपए के राजस्व का चूना लग रहा है। इस बसों को नौसीखिये चलाते हंै जिस कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हंै। जिला पंचायत सदस्य ने अपर जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर ट्रांसपोर्ट माफियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ में भाजपा नेता डग्गामार बसोंं की जानकारी देते हुए। (छाया:सीमन) Related posts: गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व विधायक कनक सिंह का निधन,शोक की लहर यातायात पुलिस का सरहानीय कार्य, पहिंया निकलने पर ई-रिक्शा को हाथों पर उठाकर की मदद धीरे-धीरे येलो अलर्ट की ओर बढ़ रही गंगा, फिलहाल बाढ़ आने का खतरा नहीं Originally posted 2020-03-12 11:33:11.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!