हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक महिला ने आत्महत्या करने के मकसद से गंगा के पुल से छलांग लगा दी जिसे देखकर पास मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत गंगा में पहुंचे और महिला को सकुशल बचा लिया जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला को उपचार के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने गृह क्लेश से तंग आकर यह कदम उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एक महिला बृजघाट पुल के पास पहुंची और काफी देर तक हाइवे किनारे बैठी रही। बारिश रुकने पर महिला पुल पर पहुंची और गंगा में छलांग लगा दी। इसके बाद नाविक और गोताखोरों की 10 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कड़ी चेतावनी देते हुए महिलाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457