VIDEO: चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साक्षी बनें EDU MONSTERS के छात्र






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के चंद्रायन-तीन पर पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई। देशवासियों को वैज्ञानिकों पर गर्व है। बुधवार को भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की। हापुड़ के राधापुरी में स्थित एडु मॉन्स्टर्स कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने आए छात्रों ने ट्यूटर्स के साथ स्क्रीन पर चंद्रमा की सॉफ्ट लैंडिंग देखी और इसके गवाह बने।
वहीं बाबूगढ़ में भी छात्रों ने घरों पर चंद्रमा की सॉफ्ट लैंडिंग देखी और तालियों से इस पल का स्वागत किया।
ई बी एस केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ के छात्रों ने भी चंद्रयान 3 का दृश्य अपने घर पर देखा जिसमें हाई स्कूल छात्रा राधिका, 6th क्लास मानवी, फर्स्ट क्लास पार्थ ने अपने घर पर ही सॉफ्ट लैंडिंग को देखा।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिवम एजेंसी के संचालक ने चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी का मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर शिवकुमार अग्रवाल, अखिल कुमार अग्रवाल, महेश ट्याला, विनोद आदि उपस्थित रहे।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर हापुड़ के शहीद भगत सिंह पार्क आवास विकास कालोनी संजय में ढोल के साथ जश्न मनाया गया।
इस जश्न में सतीश अग्रवाल,अशोक गुप्ता,देवेंद्र सिंह,गगन गर्ग,राजीव गर्ग,अंकित गुप्ता, आभिषेक त्यागी आदि मोजूद रहे।

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली

Share

Shareहापुड़, सीमन : यहां मेरठ रोड पर स्थित भारतीय अनाज संचयन प्रबंधन  एवं अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे के साथ पखवाड़े की शुरुआत की गई। इस दौरान व्यायाम व कूड़ा आदि संग्रहित किया गया। संस्थान के परिसर, छात्रावास, कालोनी, प्रयोगशालाओं आदि में संस्थान के कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर सफाई आदि का कार्य किया गया। संस्था के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छता के लिए अन्य को प्रेरित करने का निर्णय लिया। भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अंतर्गत मालवीय प्राथमिक विद्यालय हापुड़ के छात्रों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। संस्थान की निदेशक नीलम कालरा ने छात्र-छात्राओं को सफाई का उद्देश्य बताया और कहा कि स्वच्छता से मनुष्य स्वस्थ रहता है और रोग दूर भागते हंै। संस्थान के परिसर व कर्मचारी कालोनी से प्लास्टिक आदि एकत्र करके रीसाईकिलिंग देकर जैविक कूड़े को कम्पोस्ट गड्डे में डालकर उसे उपयोगी बनाया गया। इस अभियान में संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।  Related posts:गोल मार्किट में मिला कोरोना का एक और मामलाचोर को मिला पांच वर्ष का कारावास व अर्थदण्ड की सजावाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में आरोपी दोषी करारOriginally posted 2020-03-11 12:08:36.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!