हापुड़ में हर घर तिरंगा,घर-घर तिरंगा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी को तिरंगा देकर जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की सभी स्वयंसेविकाओ ने स्वर्ग आश्रम रोड पर हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।प्रभात फेरी में देशभक्ति के नारों द्वारा लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, तिरंगा हमारी शान है भारत की पहचान है, घर-घर तिरंगा लहराएगा हर दिल में खुशियां लाएगा, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा, हर मन में उमंग तिरंगा हमारे संग व स्वतंत्रता की पहचान तिरंगा हमारी शान जैसे जोशपूर्ण नारों के साथ जनसाधारण में देशभक्ति का जज्बा कायम करने का प्रयास किया।सभी स्वयंसेविकाएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस अभियान का हिस्सा बनी। प्राचार्या ने छात्राओं को तिरंगे के इतिहास व उसके महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि दुनिया के हर स्वतंत्र राष्ट्र का अपना ध्वज होता है। यह एक स्वतंत्र देश का प्रतीक है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था। डॉ सर्वेश कुमारी ने कहा कि तिरंगा हम सभी के दिलों में बसता है यह हमारे देश के प्रति हम सभी की भावनाओं का एक प्रतीक चिन्ह है। प्रोफेसर अरुणा शर्मा व डॉक्टर मीनू कश्यप उपस्थित रही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700