किसान अडिग हैं किसान हित की मांगों को लेकर,धरना जारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन टिकैत जनपद हापुड की अगुवाई में हापुड कलेक्ट्रेट पर जारी किसानों का धरना छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। किसानों की मांग है कि गन्ने के बकाया का भुगतान, आवारा मवेशी की धर पकड तथा बिजली बिल के शोषण व उत्पीड़न से मुक्ति दिलाई जाए आदि।धरना स्थल पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सदर, एलडीएम, एस.सी. विद्युत विभाग आदि से हुई वार्ता विफल रही।धरनास्थल पर किसानो ने जमकर नारेबाजी की।धरना पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य,
राम पाल सिंह,बाबूराम राम तोमर,अबुजर त्यागी,यशवीर सिंह,उदयवीर मुखिया,राकेश प्रधान,टेंनपाल पाल सिंह,जुलकर त्यागी,तेजपाल,इमरान चौधरी,मौनटी चौधरी,ललित सिवाल,परवेज चौधरी,विनीता चौधरी,किरसना चौहान,
नाज़िम चौधरी, डॉक्टर गुलफाम साजिद चौधरी,रिज़वान चौधरी, इरफ़ान चौधरी अमानत चौधरी आदि उपस्थित थे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर