Hapur: खेत में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
Originally posted 2020-02-25 17:20:41.
Hapur: खेत में युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
Originally posted 2020-02-25 17:20:41.
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read moreShareहापुड़, सीमन : लायनैस क्लब विराट हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में समाज के प्रति समर्पित पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाएं निर्धन व कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है। संस्था की अध्यक्ष रुचि गोयल ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्मानित महिलाओं का कार्य अनुकरणीय व प्रेरणादायी है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि ऐसी महिलाएं जो पारिवारिक दायित्व से मुक्त हो चुकी हंै, उन्हेें आगे आकर सामाजिक कार्यो में भाग लेना चाहिए और नेक कमाई का कुछ अंश अवश्य खर्च करे। क्लब की सचिव अनीता सिंघल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्चना कंसल, पूनम अग्रवाल, सपना अग्रवाल आदि उपस्थित थी।हापुड़ में सम्मानित महिलाएं। (छाया:सीमन) Related posts: गढ़ में दो करोड़ रुपए से होंगे विकास कार्य एएसपी ने किया निरीक्षण समस्याओं से निजात न मिलने पर भड़के किसानों का प्रदर्शन Originally posted 2020-03-08 13:00:39.
Read more