हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रावण बनाया जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर में रावण बना रहे कारीगरों ने बताया कि वह लगभग 40 फीट लंबा रावण बना रहे हैं। प्रतिदिन 20 से 25 कारीगर काम करते हैं और लगभग एक महीने में जाकर यह काम पूरा होता है। कारीगरों ने बताया कि वह बांस, सुतली, साड़ी आदि की मदद से रावण तैयार करते हैं।
दशहरा पर्व पर रावण का दहन किया जाता है। ऐसा करना असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है जिसके चलते लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।
कारीगरों ने बताया कि इन दिनों वह अक्सर रावण बनाने का काम करते हैं जो पिछले कई वर्षों से रावण बनाते आ रहे हैं। कई पीढ़ियों से रावण बनाया जा रहा है। अब 40 फीट लंबे रावण को बनाने की तैयारी चल रही है।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more