हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला ब्रह्मनान में रविवार को दो पक्षों में हुए संघर्ष के दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को हापुड़ नगर सीओ अशोक सिसोदिया व धौलाना एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति कायम है। पुलिस की पल-पल की गतिविधि पर पैनी निगाह है।
रविवार को किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव में कुछ लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पाकर भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया। सोमवार को भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लिया। सीओ अशोक सिसोदिया व एसडीएम धौलाना डॉ संतोष उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्र में शांति कायम है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130