हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को न्यू शिवपुरी की प्रताप शाखा पर हिन्दू साम्राज्य दिवस मनाया। संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख राजीव कुमार ने संघ के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी सच्चे देशभक्त, कुशल संगठनकर्ता थे। उनका जन्म 1630 मे तथा मृत्यु 1680 मे हुई, 50 वर्ष के जीवनकाल मे उन्होंने 38 वर्ष तक मुगलो से वीरतापूर्वक युद्ध लड़े और हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हिन्दू समाज के संगठन का कार्य करना चाहिए। संघ हिन्दू समाज के संगठन के पुनीत कार्य मे जुटा है, संगठित हिन्दू समाज ही देश व समाज की सभी समस्याओं का समाधान करेगा। इस अवसर पर अमन कुमार, अमित कुमार शर्मा एडवोकेट, सुरेश चन्द जैन, राकेश शर्मा, दीपक बाबू, संजय शर्मा, घनश्याम कश्यप, वैभव माहेश्वरी, माधव माहेश्वरी, सोदान सिह, ध्रुव कुमार आदि उपस्थित थे।
नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595