योग दिवस पर जैन बंधुओं ने किया योग
हापुड, सीमन /सुरेश जैन (Ehapurnews.com): अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैन सन्त भवन, जैन लोक पर जैन मुनिराज आचार्य परनमय सागर जी महाराज के परनमय योग को कराया गया। गरिमा जैन तथा रेणुका जैन ने इस योग को कराया तथा कहा कि इस योग को नियमित करने से शरीर, मन शांत व स्वस्थ बनते हैं।हमे प्रतिदिन इसे करना चाहिए। जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने योग तथा प्राणायाम के लाभो का वर्णन करते हुए कहा कि हम इसे दैनिक दिनचर्या मे शामिल करे।जैन मिलन के महामंत्री सुशील जैन ने विभिन्न प्रकार की हसी करायी और कहा कि हसने से मानसिक तनाव दूर होता है। कार्यक्रम का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम मे संरक्षक सुधीर जैन, जैन समाज के उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, प्रभा जैन, अनीता जैन आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586