हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ-बुलंदशहर रोड का जल्द ही चौड़ीकरण होगा जिससे सैकड़ो की संख्या में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग के लिए 47.84 करोड़ रुपए की धनराशि जारी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा जिससे यात्रा आसान होगी। आपको बता दें कि मेरठ-बुलंदशहर मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। इसी के साथ इन मार्गों पर कई गांव भी हैं। अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों को गति देने के लिए मेरठ-बुलंदशहर रोड का चौड़ीकरण होगा। इसके लिए शासन द्वारा 47.84 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more