सेनानियों की पेंशन बढ़ेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सहित प्रदेश भर में रह रहे लोकतंत्र सेनानियों की मौज आने वाली है, उत्तर प्रदेश सरकार लोकतंत्र व स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 5 हजार रुपए की पेंशन वृद्धि करने जा रही है। प्रदेश के स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों की पेंशन में प्रतिमाह पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की तैयारी है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे जनवरी 2024 से लागू करने की उम्मीद है।
प्रदेश में 25 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 950 आश्रित हैं। इन्हें 20,176 रुपये पेंशन मिलती है। इसी तरह 4,693 लोकतंत्र सेनानी और उनके 1,090 आश्रित हैं। इन्हें 20 हजार रुपया प्रतिमाह सम्मान राशि दी जाती है। पांच हजार रुपये बढ़ोतरी के बाद लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलने लगेंगे। इसी तरह स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को 25,176 रुपए मिलेंगे। राजनीतिक पेंशन विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट की बैठक मे रखा जाएगा।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur