पीएम मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह का मंगलवार की सुबह छिजारसी टोल प्लाजा पिलखुवा में भाजपा विधायक धर्मेश तोमर व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा क राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा-2024 का चुनाव सिर पर है, सभी नागरिकों के बीच रह कर केंद्र सरकार की गत वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सभी मोर्चे पर तरक्की की है और उन्होंने भारत के मान-सम्मान को विश्व में ऊंचा किया है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065