यूपी में धान, बाजरा की खरीद शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी में रविवार से धान, मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद शुरू की जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों व बुंदेलखंड से इसकी शुरुआत की जा रही है। पूर्वी यूपी के जिलों में एक नवंबर से इसकी खरीद शुरू होगी। ए ग्रेड धान का समर्थन मूल्य 2,203 रुपये प्रति क्विंटल और कामन धान 2,183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इस वर्ष 70 लाख टन धान क्रय का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में इस बार 4,440 धान क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसमें खाद्य विभाग के 1,350 क्रय केंद्र, उप्र कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (पीसीएफ) के 1,600 क्रय केंद्र, पीसीयू के 550, यूपीएसएस के 200, मंडी परिषद के 100 और भारतीय खाद्य निगम के 200 क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। बीते वर्ष 4,431 धान क्रय केंद्र थे। ऐसे में इस बार नौ धान क्रय केंद्र बढ़ाए गए हैं। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू के मुताबिक धान, मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए पर्याप्त बोरे उपलब्ध हैं।