राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रुप में मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्म दिन रविवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रुप में मनाया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व साम्प्रदायिक सद्भावना को मजबूती के साथ मनाए ऱखने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी दूरदर्शी थे और वह ही देश में आईटी व कम्प्यूटर विज्ञान को लेकर आए। उन्होंने देश को हर मोर्चे पर विकास की ओर ले जाने का अथक प्रयास किया। स्व. राजीव गाधी के आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है। आज हर कांग्रसी शपथ लेता है कि वे स्व.गाधी के आदर्शों पर चलेंगे।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर् विधायक गजराज सिंह, विक्की शर्मा, नरेश भाटी, रघुवीर गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और उनकी जंयती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457