हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया जिसकी वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। आरोप है कि युवक वायरल वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण करता रहा है और कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि थाना सिंभावली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि चार मई की रात को आरोपी मकान की छत से घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान आवाज आने पर पिता कमरे में पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ। पीड़िता का कहना है कि आरोपी फरवरी महीने से उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है जिसने पहली बार दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर दुष्कर्म, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130