पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया






Share

हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर तहसील रोड पर समाजसेवी पंकज लोधी के निवास कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि जाट महासभा राष्ट्रीय लोधी महासभा क्षत्रिय संघ ब्राह्मण महासभा सैनी समिति मजदूर कल्याण समिति हिंदू राष्ट्र सेना अहिल्या समाज वाल्मीकि संघ यादव समाज प्रजापति संघ आदि ने सामूहिक रूप से मनाई जिसकी अध्यक्षता गढ़मुक्तेश्वर नक्का कुआं मंदिर के मुख्य महंत बारहा गिरी एवं संचालन मास्टर मदन सैनी ने किया जिसमें मुख्य अतिथि गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बजरंगी रहे। कार्यक्रम का आरंभ मंदिर के मुख्य महंत बारहा गिरी एवं गढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया।
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सनातन धर्म का स्तंभ स्थिर करने का कार्य बाबू कल्याण सिंह जी ने किया बाबरी का विध्वंस कर रामराज की नींव रखी एवं अपने राज सिंहासन को सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए लात मार दी। विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी ने कहा बाबू कल्याण सिंह के राजकाज में प्रदेश भय मुक्त अपराध मुक्त हुआ था। मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लोधी ने बताया कि प्रदेश में विकास चर्म स्तर पर हुआ। हरीश पुरुषोत्तम ने कहा कि अपराध पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा दिया। गुंडे माफिया प्रदेश छोड़कर भाग खड़े हुए। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने प्रकाश डालते हुए बताया अधिकारियों के कार्य में पहले भ्रष्टाचार पर लगाम पूर्ण रूप से लगा दी गई। बाबूजी के राज में गरीब जनता की बड़े से बड़ा अधिकारी भी पूर्ण रूप से कार्य किया करता था। नेपाल सिंह जाटव ने कल्याण सिंह के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा पद्धति का विकास नकल करने पर विराम लगाकर बाबूजी कल्याण सिंह के समय में शिक्षित युवाओं में बढ़ोतरी हुई। पंडित चंदन भारद्वाज ने कहा कि देश में हिंदू हृदय सम्राट के नाम से बाबू कल्याण सिंह जैसा शासन करने वाला ना पहले कभी हुआ ना भविष्य में कोई होगा। इस अवसर पर मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लोधी जाट महासभा के अध्यक्ष तहसील अशोक चौधरी ब्राह्मण महासभा के चंदन भारद्वाज पंडित संजय रामचंद्र अहेरिया समाज सभा के सुंदर एरिया जाटव संघ के नेपाल सिंह जाटव वाल्मीकि समाज के सतीश वाल्मीकि विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा के प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी राष्ट्रीय लोधी महासभा के उमेश लोधी सैनी महासभा के महेंद्र सैनी अंकुर त्यागी गोपाल ठाकुर कुमार पाल संजय डिश करण शर्मा विकास राजपूत सनोज तोमर जयकिशन यादव रोहित मल्होत्रा सुंदर अहिरिया सुदेश वाल्मीकि हरीश पुरुषोत्तम ब्राह्मण शर्मा इत्यादि रहे।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    डग्गामार वाहनों से राजस्व की हानि

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ में संचालित सैकड़ों डग्गामार वाहनों के संचालन पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णकांत हुण ने असंतोष व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को डग्गामार वाहनों की एक सूची सौंपी। उन्होंने डग्गामार वाहनों के संचालन के लिए परिवहन विभाग की मिली भगत का आरोप लगाया है।        ज्ञापन के अनुसार ट्रंासपोर्ट माफियों द्वारा परिवहन विभाग की मिली भगत से मेरठ मुरादाबाद मार्ग, दिल्ली से हापुड़ होकर, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों तक अवैध डग्गामार बसों का संचालन किया जा रहा है जिनकी संख्या 200-250 बसें है। उन्होंने 65 वाहनों की एक सूची भी सौंपी है। आरोप है कि परिवहन विभाग की मिली भगत के कारण डग्गामार बसों से प्रदेश सरकार को रोजाना लाखों रूपए के राजस्व का चूना लग रहा है। इस बसों को नौसीखिये चलाते हंै जिस कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हंै। जिला पंचायत सदस्य ने अपर जिलाधिकारी  को ज्ञापन देकर ट्रांसपोर्ट माफियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हापुड़ में भाजपा नेता डग्गामार बसोंं की जानकारी देते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:हापुड़: 572 करोड़ से बिछेगी सीवर पाइप लाइनजनपद हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस वे हेतु जमीन खरीद शुरुगो संरक्षण केंद्र को संचालक की जरूरतOriginally posted 2020-03-12 11:33:11.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!