हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैनी कल्याण विकास समिति हापुड़ के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय सावित्री बाई फूले का 191वां जन्मदिन सैनी धर्मशाला में मनाया। सभा की अध्यक्षता सैनी कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र सैनी ने की। सभा में कैप्टन सेवाराम सैनी नें कहा कि सावित्री बाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महिला को बढ़ावा दिया तथा सावित्री बाई फूले ने छुआछूत की प्रता को खत्म किया और विधवा पुनर्विवाह तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना की। शिवचरण सैनी एडवोकेट ने कहा कि सावित्री बाई फूले एक महिला होने के बावजूद भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया। समाज को जागरुक करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ा लिखा होना अति आवश्यक है। दिनेश सैनी एड़वोकेट ने कहा कि सावित्री बाई फूले देश की पहली शिक्षित महिला थी। सभा में डा.सुरेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, सभासद महेश सैनी, कैप्टन सेवा राम सैनी, अनिल सैनी, शिवचरण सैनी, रमेश सैनी, महेंद्र सैनी, अजय सैनी एडवोकेट, सुनीता, रामवती, ओमवती, शीला, लक्ष्मी, पिंकी सैना आदि उपस्थित थे।
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more