हापुड़, सीमन: समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जंयती पर राहगीरों को निशुल्क मास्क वितरित किए और लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सपा के जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोहिया के आदर्श अनुकरणीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश मेें फैल रही कोरोना रोग का मुनाफाखोर लाभ उठा रहे हंै। सेनेटाईजर व मास्क तथा अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हंै। गरीब लोग संकट से नहीं उबर पा रहे। समाजवादी निर्धन, कमजोर व असहाय लोगों के साथ खड़ी है और वह हर सम्भव उनकी मदद को तैयार है। सपाईयों ने आज तहसील चौपला पर राहगीरों को हजारों मास्क निशुल्क वितरित किए और कहा कि सावधानी व बचाव से ही कोरोना से निबटा जा सकता है। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, कृष्ण चंद, चक्रवर्ती,ताशमीन सैफी,मूलवीर प्रधान आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में सपाई मास्क वितरित करते हुए। (छाया:सीमन)
धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…
Read more