राजीव गांधी की शहादत से प्रेरणा लें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रविवार को हापुड़ के कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में गौरव गर्ग, मानवी सिंह, अंकित शर्मा, सुखपाल गौतम, नरेश भाटी, अरविंद9 शर्मा, सुबोध शास्त्री, जितेंद्र अग्रवाल सहित अनेक कांग्रेसी स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि स्व.राजीव गांधी शहादत से हमें प्रेरणा मिलती है कि देश की रक्षा के लिए सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए। उनके आदर्श व सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय है। कर्नाटक राज्य के चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि भाजपा लोगों के वैमनस्य की खाई खोदने पर लगी है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065