हापुड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को लोगों ने घर के आंगन व विद्यालय परिसर तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों ने इस अभियान में सहभागिता निभाई।
लाकडाउन के कारण सामूहिक रुप से पौधारोपण के आयोजन नहीं किए, परंतु विद्यालय परिसरों में गिने-चुने बच्चों व शिक्षकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त बच्चों के घरों के आंगन में गमलों में पौधे लगाए और कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित है।
सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संस्था के परिसर में पौधारोपण किया।
कवयित्री वर्षा तेवातिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन पर दिन हो रहे प्रकृति विनाश ने मानव के लिए खतरा पैदा कर दिया। पर्यावरण संरक्षण से ही जीवन है, जिसके लिए पौधारोपण जरुरी है।
ब्रज प्रेमी सत्य प्रकाश सीमन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से मिलने वाले संदेशों को जीवन में उतार लेने से ही पर्यावरण संरक्षण होगा।
![](https://ehapurnews.com/wp-content/uploads/2020/05/KARAN-AD-final.png)