उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा का काम अब हिंदी में होगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में अब सारा काम हिन्दी में होगा। प्राधिकरण के सदस्य सचिव संजय कुमार (प्रथम) ने मंगलवार को बताया कि प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के जस्टिस सूर्य प्रकाश केसरवानी ने इसके निर्देश दिए हैं। इससे प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम में सरलता होगी। साथ ही राजभाषा के प्रति सम्मान की भी अभिव्यक्ति होगी।
निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में सरकारी काम की भाषा हिन्दी है और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में भी सामान्य रूप से हिन्दी भाषा में कार्य किया जाता है। सचिव संजय कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 में M भी यह स्पष्ट किया गया है कि संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। इस पर अब पूरी तरह अमल होगा।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950