बृजघाट गंगा घाट पर महिला वस्त्र चेंज रुम कूड़े में फैंके






Share

बृजघाट गंगा घाट पर महिला वस्त्र चेंज रुम कूड़े में फैंके

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट है, जहां गंगा तट पर स्नान हेतु बड़ी संख्या में रोजाना श्रद्धालु आते है। पूर्णिमा, अमावस्या तथा रविवार को बृजघाट पर मेला सा लगा रहता है। ऐसी मान्यता है कि बृजघाट के गंगातट पर स्नान करने से पुण्य का लाभ मिलता है, परंतु बृजघाट के घाटों पर समाज सेवियों द्वार रखे गए महिला वस्त्र चेंज रुम गायब होने से श्रद्धालुओं में रोष है।

बृजघाट पर गंगा स्नान के बाद महिलाओं को कपड़े बदलने में आने वाली परेशानी को देखते हुए अनेक समाजसेवी आगे आए। समाज सेवियों ने महिलाओं के लिए लोहे के बने महिला वस्त्र चेंज रुम बनवाए और चेंज रुम को जगह-जगह गंगा घाट पर रखवाया गया। यह कदम महिलाओं की सुविधा के लिए कारगर सिद्ध हुआ था, परंतु कुछ असामाजिक तत्वों को यह सहन नहीं हुआ।

ई हापुड़ न्यूज की टीम ने बुधवार को बृजघाट गंगा तट का दौरा किया और गंगा घाट से महिला वस्त्र चेंज रुम गायब देखकर टीम दंग रह गई। टीम द्वारा काफी कुछ खोजबीन के बाद एक चेंज रुम एक खोखे के पीछे कूड़े में पड़ा हुआ पाया, जिससे टीम ने कैमरे मे कैद कर लिया। महिला वस्त्र चेंज रुम के घाट से गायब होने पर कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं हुआ।

बृजघाट के सूत्र बताते हैं कि गंगा घाटों पर ऐसे तत्व सक्रिय है, जो महिलाओं को वस्त्र चेंज करने के लिए जगह उपलब्ध कराते है और बदले में पैसा वसूलते है। महिला वस्त्र चेंज रुम के घाटों से गायब होने पर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

बृजघाट पर एक और दृश्य अजीबोगरीब नजर आया, जिस पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया। एचपीडीए ने शमशान घाट पर एक शेड बनवाया जिसमें शव के साथ आने वाले लोग वर्षा, गर्मी, सर्दी आदि के बचाव हेतु बैठ सके, परंतु कुछ लोगों ने इस विश्राम स्थल पर कब्जा करके छप्पर का गेट लगा कर ताला लटका दिया है। कब्जेधारी अपनी इच्छानुसार खोलता है। इस विश्राम स्थल के बराबर की भूमि पर भी कब्जा करके उस पर तबेला बना दिया है और विश्राम स्थल की दीवारें विज्ञापन पट बनी है।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

  • Related Posts

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    Share

    Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

    Read more

    संचारी रोग नियंत्रण की ली शपथ

    Share

    Shareहापुड़, सीमन : हापुड़ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय पाल ने रविवार को यहां कोठी गेट स्थित अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का उद्देश्य लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरुक करना और उनके नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाना था।        मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, विधायक विजयपाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों को संचारी रोग नियंत्रण हेतु शपथ दिलाई और कहा कि संक्रामक रोगों पर नियंत्रण अपने-अपने इलाके को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने से ही काबू पाया जा सकता है। संचारी रोगों के रोकथाम हेतु आप सभी तो सतर्क रहे साथ ही अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के प्रति जागरुक करे।हापुड़ में संचारी रोग नियंत्रण की लोग शपथ लेते हुए। (छाया:सीमन) Related posts:सड़क पर नमाज पढ़ने पर होगा मुकद्दमा दर्जVIDEO: धौलाना: तहसील परिसर में किसानों ने किया प्रदर्शनसड़क हादसे में मौत के जिम्मेदार को अदालत उठने तक की सजाOriginally posted 2020-03-01 11:59:57.

    Read more

    Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

    धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
    error: Content is protected !!