राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के 14 वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई






Share

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):  हापुड़ जिले के ग्राम मुरादपुर में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने संस्था का 14वां स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर समिति के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्र किरण कश्यप को कार्यकर्ताओं ने मां सरस्वती की तस्वीर देकर बधाई दी। चंद्र किरण कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की स्थापना चार जनवरी 2008 को संस्था के चेयरमैन दुर्गेश सिंह सेंगर के द्वारा समाज में दबे-कुचले निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने में मदद कर भय और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य से की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के सपने को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूर्ण लगन से समाज में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का गांव गांव जाकर प्रचार कर अंतिम पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। केक काटने के पश्चात चंद किरण कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित समिति के सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर संस्था के 14 स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सुखबीर, समिति के कार्यकर्ता संजय कुमार तंवर, कपिल कश्यप, अनुज कुमार, सुरेंद्र, प्रजापति, सुखबीर और अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949

Related Posts

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

Share

Shareधौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की रविवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया और एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया बदमाश शातिर लुटेरा है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 24 मुकद्दमें दर्ज हैं। वहीं घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके लिए कॉम्बिग की जा रही है। घायल बदमाश का नाम रिजवान पुत्र इलियास निवासी सालेपुर कोटला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रिजवान ने हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाणा से चोरी हुई एक डबल बैरेक बंदूक मय जिंदा खोखा कारतूस, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी पिलखवा अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस देर शाम डेहरा की झाल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुके। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और ऊपरी गंग नहर की पटरी से गांव निधावली की तरफ भागने लगे। इसी बीच वायरलेस पर सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अलर्ट हो गई जिसने दोनों ओर से बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान रिजवान गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार किया गया रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ…

Read more

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से पात्र वंचित न रहे

Share

Shareहापुड़, सीमन : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का रविवार को यहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।      भाजपा के प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहे। केेंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए, इस ओर प्रयास रत रहे। स्नातक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे रहे। भाजपा नेताओं का दिल्ली से अमरोहा जाते वक्त भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा,जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, कपिल कुमार एसएम, मोहन कुमार, ललित मोदी आदि ने स्वागत किया।हापुड़ में भाजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कार्यकर्ता। (छाया:सीमन) Related posts: 34 वर्षीय अधिवक्ता का आकस्मिक निधन रक्तदान हेतु सैकड़ों लोग आगे आए फौजी ने हेलमेट बांटकर वाहन चालकों को जागरुक किया Originally posted 2020-03-01 11:52:56.

Read more

Dhaulana News । धौलाना न्यूज़

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा

धौलाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक दबोचा
error: Content is protected !!