![](https://ehapurnews.in/wp-content/uploads/2024/04/cmo-office-hapur.jpg)
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में दस्तक अभियान कल बुधवार से शुरू होगा। यहां जिले में 860 स्वास्थ्य टीमें घर घर मरीजों को खोजेंगी। मरीजों को खोजकर उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। जनपद में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ था। इसमें संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए बैठकें आयोजित हो रही हैं। अब कल दस अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू होगा। अभियान में 860 स्वास्थ्य टीमें कार्य करेंगी। घर घर स्वास्थ्य टीमें जाएंगी और विभिन्न बीमारियों के मरीजों को खोजेंगी। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि दस्तक अभियान दस अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसमें कार्य करने के लिए स्वास्थ्य टीमें बनाई गई हैं।