हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ के तत्वाधान में शनिवार को साड़ी वाकेथन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक मनाया गया। महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं सभी सदस्य पीली साड़ी पहनकर साथ में लाल चुनरी अपने कंधे पर रखकर मनमोहक छटा बिखेरती हुई अपनी अनुपम संस्कृति को संजोती हुई अप्रतिम लग रही थी।
माहेश्वरी समाज पूरे विश्व में अपने अलौकिक सांस्कृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। विश्व पटल पर भारतीयता की शान साड़ी इसी को चरितार्थ करने के लिए आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साड़ी वाकेथन का आयोजन किया गया। डॉक्टर पूनम ने झंडी दिखाकर साड़ी वाकेथन का आर्य समाज मंदिर से आगाज किया। यह साड़ी वाकेथन दिल्ली रोड से होते हुए तहसील चोपड़ा होते हुए महेश्वरी मंदिर आर्य नगर पर पूर्ण हुआ। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सोमानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य पारंपरिक वस्त्र की भावना को बढ़ावा देगा और महिलाओं में फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम साझा करना है। साथ ही समाज के नागरिक देवालय में शालीन वेशभूषा पहन कर आए इस टॉपिक को लेकर मंदिर में एक बोर्ड लगाया गया जिसका अनावरण समाज की वरिष्ठ सदस्य पुष्पा महेश ने किया। उसके बाद सभी बहनों ने भगवान महेश की पूजा अर्चना की तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और सफल बनाया। महिला मंडल हापुड़ माहेश्वरी जिला सभा माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन को दिल से आभार व्यक्त किया एवं सभी को आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे राकेश माहेश्वरी, दिनेश बाहेती, पंकज महेश्वरी, राकेश, सुभाष, महेश, गौरव तापड़िया, शरद भट्टर, हर्ष सोमानी, आशीष, साबू, नितिन माहेश्वरी ने अपनी सहभागिता निभाई। महिला मंडल की ओर से श्वेता महेश्वरी, मधु महेश्वरी, विनीता महेश्वरी, शीला, महेश, निधि साबू, अनुपम साबू रुबीना माहेश्वरी अलका माहेश्वरी शालिनी महेश्वरी सीमा तापड़िया आशा तापड़िया नीलम महेश्वरी नीता माहेश्वरी आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586