संचारी रोग नियंत्रण अभियान में हापुड़ प्रदेश में 32 वें स्थान पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैंकिंग में हापुड़ जनपद 32वें पायदान पर पहुंच गया है। 75 जिलों की रैंकिंग शासन स्तर से जारी हुई है। बेहतर रैंकिंग आने पर सीएमओ ने जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे ज्यादा मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। गत एक अप्रैल से जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ था। इस अभियान के तहत दस दिनों तक विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये गए। वहीं, जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। दस दिनों के कार्य की शासन स्तर से रैंकिंग जारी हुई है। इनमें हापुड़ जिले का प्रदेश में 32 वां स्थान आया है। 80 प्रतिशत कार्य के साथ बेहतर रैंकिंग आई है। अब दस दिन के बाद जिले में दस्तक अभियान शुरू होगा है। इसमें टीमें घर घर जाकर मरीजों को खोज रही हैं। मरीजों को खोजकर नजदीक के सरकारी अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। डॉ सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैंकिंग में हापुड़ जिले का प्रदेश में 32वां स्थान आया है। फिलहाल दस दिनों के कार्य की रैंकिंग आई है। दस्तक अभियान जिले में चल रहा है। टीमें बेहतर कार्य कर रही हैं। आगे दस्तक अभियान की रैंकिंग भी बेहतर आयेगी। वहींउन्होंने बतायाकि प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैंकिंग में हापुड़ जनपद 32 वें पायदान पर पहुंच गया है। सीएमओ ने जनपद के स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे ज्यादा मेहनत से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789