हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 22 हजार रुपए निकाल लिए। महिला को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया और चार बार में रुपए निकालकर इस घटना को अंजाम दिया। महिला ने थाने में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर ठगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
पीड़िता महिला मोहल्ला मंडी निवासी अलका माहेश्वरी ने बताया कि उसका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया पिलखुवा में है। आरोपियों ने 31 मार्च 2023 से एक जनवरी 2024 की रात महिला के पास कॉल किया। इसके बाद साइबर ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और ओटीपी लेकर चार बार में 4998, 10000, 99867 और 7100 रुपए निकाल लिए। मामले का पता चलने के बाद महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से न्याय की मांग की है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर