गंगा स्नान कर लौट रहे दो भाइयों में से एक की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
23 वर्षीय विनीत निवासी डिफेंस कॉलोनी साहिबाबाद गाजियाबाद अपने छोटे भाई 22 वर्षीय आकाश के साथ बुधवार की सुबह करीब 7:15 बजे बाइक से गंगा स्नान कर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक निजामपुर एनएच-9 बाईपास पर पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे विनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की खबर सुनकर उसकी मां रजनी का रो-रो कर बुरा हाल है। विनीत के मृतक के पिता की मृत्यु 12 साल पहले हुई थी। विनीत की बहन की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। फिलहाल परिवार में कोहराम मचा है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400