हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित मुख्य बाजार में जैन गली निवासी तीर्थ पुरोहित वेद प्रकाश की सीढ़िया से गिरकर मौत हो गई। बता दें कि 85 वर्षीय वेद प्रकाश वंशावली में मृतकों के नाम दर्ज कराने के साथ ही विभिन्न अनुष्ठान कराते थे।
मामला बुधवार की शाम का है जब यजमानों के वंशावली दर्ज करने के बाद वह छत पर जा रहे थे जिनका अचानक सीढ़ियों पर पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गए। वेद प्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान गुरुवार की शाम वेद प्रकाश का निधन हो गया जिससे पुरोहित समाज में शोक की लहर है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500