पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास हापुड़ परिवर्तन के तत्वावधान में महिलाओ ने हापुड के अटल पार्क में पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हर किसी का दायित्व है। आज ग्लोबल वार्मिंग मुख्य मुद्दा बन चुका है। जंगल खत्म होते जा रहे हैं।पौधे रोपित करना आज की आवश्यकता है।
सचिव एडवोकेट शिल्पी गर्ग ने कहा कि पर्यावरण को हर कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि यह हमारे लिए जीवन देने वाली शक्ति है।महिला संयोजिका बीना गर्ग ने कहा कि पर्यावरण हमारा है और इसे बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है एवं कर्तव्य है।कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा आज मानव जीवन खतरे में इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए और पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना चाहिए।
मीडिया प्रभारी बबिता सिंह ने कहा कि वृक्ष धूप, ओले,बारिश,तूफान का सामना करते हैं इसके बावजूद वो हमें छाया,फल,लकड़ी एवं दवा उपलब्ध कराते हैं। अपना सारा जीवन मानव को अर्पित कर देते हैं और एक हम हैं कि उन्हें काटने पर आमादा है।आज हम सभी संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे रोपित करेंगे। इस अवसर पर माधवी सिंह,हिमानी सिंघल,कविता गुप्ता, रेनू गर्ग ज्योति सिंह उपस्थित थे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित