बाबा टिकैत को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाकियू के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हापुड़ में किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने सदैव किसानों के हित की लड़ाई लड़ी और उनके आदर्श व सिंद्धात अनुकरणीय है। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर किसान नेता धनवीर शास्त्री, पवन त्यागी, जितेंद्र चौधरी, सरजीत चौधरी, बिल्ली त्यागी आदि उपस्थित थे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर