मलूक नागर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्र के बड़े दूध कारोबारी और बिजनौर से सांसद मलूक नागर को रालोद का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। नागर हाल ही में बसपा छोड़कहर रालोद में शामिल हुए है। रालोद सुप्रीमों जयंत चौधरी ने संगठन का विस्तार करते हुए मलूक नागर को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा पूर्व सांसद चौधरी तारीफ सिंह को भी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें पूर्व एमएलसी महेश आर्य और जगपाल सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय सचिव और पूरन कश्यप, डा. सुरेश यादव व ओमप्रकाश चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इससे एनडीए गठबंधन को लाभ पहुंचेगा।