हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला का उपचार जारी है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को हाफिजपुर निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद पति ने ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288