राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला पदाधिकारी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिम उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी ने शनिवार को परिवार सहित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ में मत्था टेका और कढा प्रसाद की डेग करवाई। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला हापुड के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभ दयाल सिंह ने सुमन त्यागी की देह अरोगता के लिए अरदास बेनती की।यह जानकरी संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने दी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह, सरदार देवेन्द्र सिंह बीबी गुरमीत कोर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी,जिला सचिव प्राची खुल्लर,जिला कोषाध्यक्ष पूनम उपाध्याय, नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी, जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी,अभिराज व टिमटिम मौजूद रहे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर